हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन

लातेहार - प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा ग्रामीण पूर्वी, पश्चिमी एवं नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों के साथ हेमंत सरकार द्वारा किए गए वादाखिलाफी, विश्वासघात एवं किसान विरोधी नीतियों के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरना में बड़ी संख्या में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) पिंटू कुमार रजक ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को केवल आश्वासन दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। भाजपा नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव रंजन पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि हेमंत सरकार ने किसानों से किए गए कई वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी,जिला मंत्री आशा देवी,प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहार,मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री दीपक पासवान,मदन प्रसाद,दिलेश्वर प्रसाद,राम गणेश सिंह,शिवपूजन प्रसाद,भुनेश्वर सिंह,विजय कुमार साहू, संजय कुमार सिंह,ओम प्रकाश सिंह चेरो,संजीत कुमार सिंह,लीलावती देवी,लक्ष्मी देवी,विपिन यादव,महेश उरांव, रामदेव उरांव, बुधन भुईयां,वीरेंद्र उरांव, महेश्वर उरांव एवं रविंद्र उरांव सहित कई लोग मौजूद रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष (पश्चिमी) अवधेश चंद्रवंशी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.