लोहरा समाज ने जाति प्रमाण पत्र की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

बालूमाथ :  आदिवासी लोहरा समाज, जिला समिति लातेहार की ओर से जाति प्रमाण पत्र में हो रही त्रुटियों एवं सरकारी योजनाओं के लाभ में आ रही परेशानियों को लेकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन बालूमाथ पंचायत के मुखिया नरेश लोहरा एवं समाज के प्रतिनिधि रामवृक्ष लोहरा द्वारा सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि लोहरा समुदाय अनुसूचित जनजाति सूची क्रमांक 21 में सूचीबद्ध है। बावजूद इसके विभिन्न सरकारी दस्तावेजों में जाति को “लोहार”, “लोहरा” तथा अन्य रूपों में दर्ज किए जाने से लोगों को विभागीय कार्यालयों में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण समुदाय के लोगों को संवैधानिक अधिकार एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही है।समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में भी अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित अधिकारियों, निबंधन पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.