जेएसएलपीएस का संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी वार्षिक आमसभा का आयोजन वार्षिक आय व्यय पर हुई चर्चा
बालूमाथ : बुधवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के पुराने परिसर स्थित जेएसएलपीएस का संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया l जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी बीपीएम सुरेंद्र कुमार सीसी असेश्वर प्रजापति एवं अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वित्तीय जानकारी के साथ सीएलएफ वित्तीय लेन-देन पर विस्तृत चर्चा की गई। यह बताया गया कि वर्तमान में सीएलएफ की शुद्ध आय 7,36,000 रुपये है। इसके पश्चात आरएसईटीआई
प्रशिक्षण के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान समूह की दीदियों को ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए जागरूक किया गया एवं उसके प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वही कार्यक्रम के अंत में वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी कैडरों को उनके योगदान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही सीएलएफ के कोषाध्यक्ष का बदलाव किया गया।सीएलएफ के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई तथा आगामी वर्ष के लिए सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान खाता के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा के तहत चलाई जा रही पीएम एसबीआई एवं पीएमजेजेबीवाई सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। समूह से लिए गए राशि को समय से जमा करने और और सही से लेनदेन करने पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी ने कहा कि आज की महिलाएं पहले कि नहीं है आज महिलाएं पुरुषों के बराबर कम से कदम मिलाकर चल रही है पहले इस क्षेत्र की महिलाओं को उनके पति और सास ससुर के नाम से जाना जाता था जो आज बदलाव देखने को मिल रहा है आज महिलाएं अपने क्षेत्र में खुद अपने नाम से जानी जा रही है उन्होंने संस्था से के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं को जानकारी लेते हुए उसका लाभ लेने का भी आवाहन किया कार्यक्रम के दौरान सरस्वती देवी लवली देवी, पूजा देवी, कंचन देवी , किरण देवी, पुनीता देवी ,बबीता देवी,सोनी देवी,मनु देवी,राधा कुशवाहा सुमन देवी रुपंती देवी ललिता देवी समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई l
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.