चंदवा कांग्रेस कमिटी ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, सद्भावना दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

चंदवा : चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की पहचान दी। सूचना प्रौद्योगिकी के विकास, नारी सशक्तिकरण, युवाओं को मतदान का अधिकार देने तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कांग्रेसजनों का कर्तव्य है। कार्यक्रम में लातेहार जिला महासचिव निर्मल कुमार भारती, जिला सदस्य अजमतउल्ला अंसारी, राम शर्मा, प्रखंड महासचिव कैलाश बैठा, गिद्धोंन खाखा, रिजरूस पॉल एक्का, जलेंद्र ठाकुर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.