अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

बालूमाथ :  अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ चौक के समीप छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व बालूमाथ अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने किया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों ट्रैक्टरों में बालू लदा हुआ था। छापेमारी के बाद दोनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए बालूमाथ थाना लाया गया।अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने बताया कि जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टरों में मुरपा पंचायत मुखिया द्वारा निर्गत चालान पाया गया है। चालान की वैधता एवं बालू परिवहन से संबंधित अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलने की बात भी सामने आई है, जिसको लेकर भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.