बालूमाथ को मिले नए एसडीपीओ, उमेश प्रसाद सिंह ने संभाला पदभार

बालूमाथ : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में उमेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व एसडीपीओ विनोद र'वानी का तबादला साहेबगंज जिला कर दिया गया है। पदभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में नए एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि क्षेत्र में उग्रवाद, आपराधिक गिरोहों तथा अवैध कारोबार पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इससे पहले उमेश प्रसाद सिंह लातेहार जिला के कंट्रोल रूम में पदस्थापित थे। बालूमाथ पहुंचने पर पूर्व एसडीपीओ विनोद र'वानी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.