लातेहार में बेहतर कार्य हो रहा है। डीजीपी तदासा मिश्रा
लातेहार - डीजीपी तदासा मिश्रा पहुंची लातेहार ,जिला लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने किया स्वागत-- मौके पर डीआईजी कौशल किशोर, एसपी कुमार गौरव,डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, डीएफओ प्रवेश अग्रवाल समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे। डीजीपी तदासा मिश्रा पहुंची लातेहार-- पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्राइम कंट्रोल पर की चर्चा--- लातेहार एसपी कुमार गौरव के कार्यों की डीजीपी ने की तारीफ---कहा बेहतर कार्य हो रहा है लातेहार में--लातेहार में बहुत ही बेहतर लो ऑन ऑडर चल रहा है। जिला में आने के बाद बहुत कुछ स्पष्ट दिखता है। अब तक जो भी नक्सली आत्म समर्पण नहीं किए हैं उन लोगों को मैं कहना चाहती हूं कि वह आत्मसमर्पण करें और समाज की मुख्य धारा से जुड़े और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर अच्छे समाज की निर्माण करें। जो भी नक्सली किए हैं आत्मसमर्पण पॉलिसी का लाभ उठा रहे हैं वह एक बेहतर जिंदगी जी रहे हैं खुली हवा में सांस ले रहे हैं और समाज के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। लातेहार एसपी कुमार गौरव के कार्यकाल में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और समाज की मुख्य धारा से जुड़े वही अफीम की खेती की बात करें तो लगातार अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है और खेती पर अंकुश लगाया जा रहा है। वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर - बब्लू खान

No Previous Comments found.