बीएस कॉलेज में सत्र 2026-30 के लिए नामांकन शुरू, सीमित सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ व्यवस्था

लातेहार :  शहर के बानपुर स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय (बीएस कॉलेज) में सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-1 में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पीके तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑफलाइन माध्यम से कॉलेज पहुंचकर नामांकन करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए इंटर का प्रवेश पत्र, अंक पत्र, सीएलसी, आधार कार्ड, रंगीन फोटो, ब्लड ग्रुप एवं ई-मेल आईडी आवश्यक है। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में सीटें सीमित हैं, इसलिए “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर नामांकन लिया जा रहा है।

प्रो. तिवारी ने बताया कि बनवारी साहू महाविद्यालय नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर से कला एवं वाणिज्य संकाय में स्थायी मान्यता प्राप्त है। साथ ही महाविद्यालय को नैक (एनएएसी) द्वारा बी ग्रेड भी प्राप्त है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.