बकरीद पर्व को लेकर बरकट्ठा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

बरकट्ठा : थाना परिसर में बीससुत्री अध्यक्ष  प्रदीप प्रसाद की अध्यक्षता में आगामी  बकरीद पर लेकर शांति समिति की बैठक की गई ,जबकि बैठक के संचालन बरकट्ठा मुखिया  संघ अध्यक्ष बसंत साव के द्वारा किया गया बैठक के मुख्य अतिथि बरकट्ठा अँचल पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी उपस्थित थे,बैठक में हिन्दु मुस्लिम दोनों समुदाय की ओर से अपनी अपनी बातों को रखी गई ,जिन में मुख्य रूप से बरकट्ठा चौक पर आए दिन जाम की समस्या,प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते नशाखोरी के शिकार हो रहे स्थानीय युवा वर्ग ,और दारु शराब की सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक  अड्डा बाजी,का मामला प्रमुखता से रखी गई,इसके अलावे थाना प्रभारी बरकट्ठा आशीष कुमार भगत के द्वारा उपस्थित शांति समिति में कुर्बानी में प्रतिबंधित जीवों  की हत्या नहीं करने का निर्देश दिया गया ,एवं सरकारी गाइडलाइन के तहत बकरीद पर्व मनाने का दिशा निर्देश प्रशासन के द्वारा दिया गया ,बैठक में  यमुना साव,इंद्रजीत प्रसाद ,पूर्व मुखिया मुंशी पासवान ,संतोष कुमार देव ,रितलाल प्रसाद वीरेंद्र शर्मा ,गुलजार अंसारी ,रहमत अंसारी ,शमीम अंसारी ,संतोष शर्मा , इसराइल अंसारी ,मिनहाज अहमद समाजसेवी ,पसस युसूफ अंसारी ,अखिलेश लाल ,फुचु खान ,छोटेलाल मेहता ,बरकट्ठा थाना के कर्मी सहित हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के अन्य लोग भी सामिल थे !

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.