काम का दबाव बनाकर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, थाना में आवेदन
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र नवादा ग्राम की एक युवती ने टीवीएस शोरूम के मालिक पर काम का दबाव बनाकर छेड़छाड़ एवं गलत संबंध बनाने का दबाव देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर विजया कुमारी(काल्पनिक नाम)ग्राम नवादा थाना बालूमाथ निवासी युवती ने बालूमाथ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में युवती ने बताया कि वह शोरूम में ऑपरेटर का कार्य करती थी। इसी दौरान शोरूम मालिक सचिन कुमार पिता विनोद प्रसाद साव द्वारा बार-बार गलत संबंध बनाने का दबाव दिया जाने लगा। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जाती थी। युवती का आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह काफी परेशान थी।युवती ने आवेदन में यह भी कहा है कि आरोपी द्वारा मोबाइल फोन पर भी आपत्तिजनक बातें कही जाती थीं। वही बालूमाथ के विद्या कोचिंग सेंटर के पीछे मिलने के लिए बुला रहा था। मामले से तंग आकर उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वही आरोपी के पिता ने कहा कि कुछ और सामाजिक तत्व के लोग मेरे शोरूम में आकर गुंडागर्दी किया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने की कोशिश किया। मुझे इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है। और मेरे शोरूम में ताला मार दिया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.