बकरीद को लेकर चंदवा में शांति समिति की बैठक संपन्न
चंदवा : चंदवा के थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में ईद उल अजहा( बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इसमें नव नियुक्त एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता चंदवा अंचल पदाधिकारी सुमित कुमार झा ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रतिबंध जानवरों का कुर्बानी नहीं किया जाए अगर ऐसी सूचना मिलती है तो हम लोग कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे। वही साथ ही अंचल अधिकारी ने कहा कि चंदवा में जब से हमारी पोस्टिंग हुई है मैं देख रहा हूं कि यहां के लोग शांति पूर्वक त्यौहार मनाते हैं कोई भी समाज उपद्रवी नहीं है फिर भी कुछ मनचले और सोशल मीडिया में भ्रामक न्यूज़ चलते हैं तो उन पर करवाई की जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राम यश पाठक ने कहा कि चंदवा के लोग हिंदू मुस्लिम सभी लोग एकजुट होकर शांतिपूर्वक त्यौहार अभी तक मनाते आ रहे हैं परंतु प्रशासन अपना कार्य करें बाकी हम लोग भी सामाजिक स्तर पर गलत कार्य करने वाले लोगों पर नजर बनाए रखेंगे पूर्व उप प्रमुख फिरोज अहमद ने कहा कि हम भी कहते हैं कि प्रतिबंध पशुओं का कुर्बानी कोई भी मुस्लिम भाई नहीं दे नहीं तो प्रशासन कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर रहेगी साथी कहा कि अगर बकरे की बलि भी होती है तो जो भी अवशेष बच जाता है उसे तुरंत जमीन खोदकर गड्ढे में डाल दें जिससे कोई भी पशु पक्षी इधर-उधर ना फैलाएं और समाज में शांति कायम हो रवि कुमार डे कहा कि कौमी एकता का परिचय चंदवा का मिसाल है जो आज तक किसी भी अनहोनी किसी भी त्यौहार में नहीं हुआ है और हमें विश्वास है कि आने वाले दिन में भी नहीं होगा इस अवसर पर प्रमोद साहू महेंद्र साहू बाबर खान नौशाद अंसारी मो0 अब्दाल आलम असगर खान मनोज चौधरी पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी आलोदिया मुखिया फूल जेंसिया टोप्पो बेतार थाना प्रभारी रितेश कुमार अजीत कुमार ललन सिंह वीरेंद्र सिंह समेत कई लोग शांति समिति की बैठक में शामिल थे।
रिपोर्टर : बबलू खान


No Previous Comments found.