ईद-उल-जुहा पर्व को लेकर बिजली विभाग ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर
लातेहार : ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व 2026 के मद्देनजर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) विद्युत आपूर्ति प्रमंडल लातेहार द्वारा 28 मई 2026 को विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कंट्रोल रूम एवं संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। लातेहार कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पर्व के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता सीधे कंट्रोल रूम या संबंधित पॉवर सब-स्टेशन (PSS) के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम डिवीजन लातेहार, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं विभिन्न सेक्शन के जूनियर इंजीनियरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।
इसके अलावा जिले के सभी प्रमुख 33/11 केवी पॉवर सब-स्टेशन जैसे बालूमाथ, हेरहंज, बारियातू, चंदवा, मनिका, बेतर, गारू, महुआडांड़ समेत अन्य क्षेत्रों के अलग-अलग संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को तत्काल सहायता मिल सके। कार्यपालक अभियंता ने यह भी बताया कि पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली संबंधी किसी भी समस्या पर जारी नंबरों पर संपर्क करें। जारी प्रमुख नंबर इस प्रकार हैं:
सेंट्रल कंट्रोल रूम, लातेहार- 8757710488 ईईई, डिवीजन लातेहार 9431707403/ 9801103456 एईई, सब- डिवीजन लातेहार 9431707411/ 7782999354 एईई, सब-डिवीजन बरवाडीह 9431707412/ 8789377041जेईई, सेक्शन लातेहार, चंदवा व बालूमाथ 9431707424/ 9523174665 जेईई, सेक्शन बरवाडीह, गारू व महुआडांड़- 9931348000, 33/11 केवी पीएसएस के संपर्क नंबर:
लातेहार सदर 7070477750
रेहड़ा लातेहार 8294762025
बरियातू खालसा लातेहार,
मनिका 7759989397 9631760820
मटलोंग मनिका,9199082938
चंदवा 7292891141
नगर चंदवा 8235553941
बेटर चंदवा 9931943545
बालूमाथ 7643813441
मुरपा बालूमाथ 7634023443
झाबर बालूमाथ 9060034440
जबरा बरियातू 9264286876 हेरहंज 9155982803
बरवाडीह 8987538964
छिपादोहर बरवाडीह, 9801207488
कुटमू बरवाडीह 9931901063
गारु 9931804049
सोनवार सरयू 9031212688
महुआडाड 99318341 92
लाखेपुर महुआडाड 9931784176, कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित कंट्रोल रूम या अधिकारियों को दें, ताकि पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल रखी जा सके।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.