मोटरसाइकिल से गिरकर पिता-पुत्र घायल
बालूमाथ : बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर बुधवार को मोटरसाइकिल से गिरकर पिता पुत्र घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद साजिद 33 वर्ष पिता अब्दुल हफीज एवं उसका पुत्र मो० जीशान 11 वर्ष दोनों ग्राम बिजरा थाना हेरहंज निवासी अपने घर से बालूमाथ आने के क्रम में बनियों ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ० दयानंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहम्मद साजिद को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स किया गया। वहीं दूसरी घटना : साइकिल से गिरकर 7 वर्षीय बच्चा घायल बालूमाथ। एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के चटूवाग ग्राम में साइकिल से गिरकर एक 7 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक गंझू 7 वर्ष पिता मुकेश गंझू ग्राम चटूवाग थाना बारियातू निवासी अपने घर के पास साइकिल चल रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह गिर गया और घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा कार्तिक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉ० दयानंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.