बनवारी साहु महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम बब्लू खान

लातेहार :  लातेहार स्थित बनवारी साहु महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने हाथों में बैनर लेकर महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता संदेश दिया। कार्यक्रम में युवाओं से अपील की गई कि वे नशे जैसी बुराई से दूर रहें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इससे न केवल स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि परिवार और समाज भी प्रभावित होता है।
उन्होंने कहा,
“युवा देश की ताकत हैं। यदि युवा नशे की गिरफ्त में चले जाएंगे तो राष्ट्र का भविष्य कमजोर हो जाएगा। हमें जागरूक होकर खुद भी नशे से दूर रहना है और दूसरों को भी इसके खिलाफ प्रेरित करना है।”

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशा मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : बबलू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.