विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर बालूमाथ थाना में दिलाई गई शपथ
लातेहार - बालूमाथ विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को बालूमाथ थाना परिसर में तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में थाना के पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने तम्बाकू एवं उससे बने उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, और इससे कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न होती हैं। समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने के लिए तम्बाकू से दूरी बनाना आवश्यक है। मौके पर बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार, गौतम कुमार, धीरज सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से तम्बाकू का त्याग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।
रिपोर्टर - मो० अरबाज
No Previous Comments found.