विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लातेहार पुलिस का संकल्प, तंबाकू मुक्त समाज बनाने की दिलाई शपथ

लातेहार - विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को लातेहार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन सहित जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तंबाकू और निकोटीन उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा समाज को इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इस आदत को छोड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी समेत कई जानलेवा रोगों का खतरा बढ़ जाता है।पुलिस कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं तंबाकू और निकोटीन उत्पादों से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे। लातेहार पुलिस ने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए प्रेरित करना था।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.