SIR/BLA-2 प्रशिक्षण की तैयारी में जुटा झामुमो, 3 जून को जिला कार्यालय में अहम बैठक

लातेहार :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार 3 जून 2026 को जिला कार्यालय, लातेहार में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 1 बजे से शुरू होगी, जिसमें केंद्रीय समिति, जिला समिति, विभिन्न वर्ग संगठनों के पदाधिकारी तथा सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे।जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे 6 जून 2026 को लातेहार पहुंचकर SIR/BLA-2 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई है।पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से समय पर जिला कार्यालय पहुंचकर बैठक में भाग लेने और प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.