लातेहार अंचल कार्यालय का नोटिस जारी, दाखिल-खारिज मामलों पर 2 जून को होगी सुनवाई

लातेहार :  अंचल अधिकारी कार्यालय द्वारा दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से संबंधित मामलों में आपत्ति दर्ज होने के बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार म्यूटेशन केस संख्या 60, 113 एवं 114/2026-27 के विरुद्ध आपत्तिकर्ताओं द्वारा म्यूटेशन पर रोक लगाने की मांग करते हुए आपत्ति दाखिल की गई है।नोटिस में प्रथम पक्ष के रूप में विरेन्द्र कुमार, नन्दु कुमार, मनोज कुमार एवं अजय राम तथा द्वितीय पक्ष के रूप में बिहारी प्रसाद, , ओम प्रकाश गुप्ता एवं प्रमोद कुमार को संबोधित किया गया है। सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे 2 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे निर्धारित सुनवाई में आवश्यक राजस्व अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें।अंचल अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में यह माना जाएगा कि संबंधित पक्ष को मामले में कुछ नहीं कहना है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर एकतरफा निर्णय लिया जा सकता है। नोटिस अंचल अधिकारी, लातेहार के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुहर के साथ निर्गत किया गया है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.