ओल्हेपाट ग्राम में जाति सत्यापन को लेकर ग्राम सभा आयोजित

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के ओल्हेपाट ग्राम में गुरुवार को बालूमाथ अंचल प्रशासन की ओर से जाति सत्यापन के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चरका पाहन ने की। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम सभा के प्रबुद्ध नागरिक, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।ग्राम सभा में ओल्हेपाट ग्राम में निवासरत लोहरा समुदाय के लोगों के जातीय सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। यह जांच कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार के पत्रांक-1754 में निर्धारित मानकों के आलोक में स्थानीय स्तर पर की गई। सत्यापन के दौरान ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र लोगों को विधिसम्मत रूप से जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं एवं आरक्षण संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक अनिल होरो, ग्राम प्रधान चरका पाहन, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.