एनएसएस बनवारी साहू महाविद्यालय के तत्वावधान मेंओल्ड एज होम करकट में पौधारोपण कार्यक्रम

लातेहार :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के तत्वावधान में गुरुवार को ओल्ड एज होम, करकट में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी शामिल हुईं। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का हालचाल भी जाना।

इस अवसर पर पूनम देवी ने कहा कि "हम सभी को एक पौधा मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। पौधे ही आने वाले समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध हवा उपलब्ध कराने और पृथ्वी को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"
मेरा युवा भारत  की जिला अधिकारी कंचन कुमारी ने कहा कि आज जिस तरह मौसम का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है, उसे स्थिर बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना और उनकी नियमित देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।समाजसेवी रामदेव सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का आग्रह किया।कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को शुद्ध और सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। यदि हर व्यक्ति पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर मौसम का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक सेजल कुमारी, मानसी कुमारी, अनिता कुमारी, जिया कुमारी एवं काजल कुमारी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.