मगध कोल माइंस में 50 हाईवा चालकों की होगी बहाली, स्थानीय लोगों को मिलेगी प्राथमिकता
बालूमाथ : लातेहार जिला सहित आसपास के जिलों के हाईवा वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत स्थित मगध कोल माइंस से कोयला परिवहन कार्य कर रही यूनाइटेड कोल ट्रांसपोर्ट (यूसीसी) कंपनी को 50 हाईवा चालकों की आवश्यकता है। कंपनी के जनरल मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य के लिए अनुभवी एवं योग्य हाईवा चालकों की बहाली की जाएगी। इच्छुक चालक अपने आवश्यक दस्तावेज, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ बालूमाथ के फुलबसिया स्थित कंपनी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी प्रतिनिधि बलराम ठाकुर के मोबाइल नंबर 9016998231 पर संपर्क कर सकते हैं। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं एवं चालकों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। कंपनी की इस पहल से लातेहार एवं आसपास के जिलों के कई बेरोजगार चालकों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.