केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, जिले की राजनीति में हलचल
लातेहार - जिले की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के झामुमो में शामिल होने को जिले में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस कदम से आगामी चुनावी समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है। कार्यक्रम में झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो का दामन थामा है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.