भाजपा संगठन सशक्तिकरण को लेकर मंडल स्तरीय मासिक बैठक संपन्न
लातेहार - भाजपा जिला कार्यालय, लातेहार में पूर्वी एवं पश्चिमी लातेहार मंडल की संयुक्त बैठक मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक जी एवं अवधेश चंद्रवंशी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव जी, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे जी, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह जी, जिला मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि एवं लातेहार मंडल प्रभारी पवन कुमार जी, जिला मंत्री मुकेश कुमार पाण्डेय जी, जिला मंत्री आशा देवी जी, जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडे जी सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन प्रसाद जी, अजय प्रसाद जी, संजय कुमार सिंह जी, श्याम किशोर वेद जी, दीपक पासवान जी, नेपाल यादव जी, विजय प्रसाद जी, नागमणि जी, शत्रुघ्न सिंह जी, निखिल सिंह जी, अरुण पासवान जी, श्रीराम सिंह जी एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.