राज्यसभा प्रत्याशी बैजनाथ राम बनाए जाने पर लातेहार में खुशी की लहर

लातेहार - झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को राज्यसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लातेहार जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने वाला कदम बताया कार्यकर्ताओं ने कहा कि बैजनाथ राम लंबे समय से जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं और राज्य की राजनीति में उनका अनुभव राज्यसभा में झारखंड की आवाज को मजबूती प्रदान करेगा। घोषणा के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। झामुमो नेताओं ने पार्टी नेतृत्व, विशेषकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.