लातेहार में जश्न,बैद्यनाथ राम को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी की लहर
लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को राज्यसभा सांसद पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जिलेभर में उत्साह और खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे झारखंड और पलामू प्रमंडल के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
बैद्यनाथ राम को राज्यसभा भेजना ऐतिहासिक निर्णय : लाल मोतीनाथ शाहदेव
झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक अनुभवी एवं जनप्रिय नेता को राज्यसभा भेजने का निर्णय लेकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। इससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
जनता की आवाज को मिलेगा राष्ट्रीय मंच : अरुण दुबे
बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे ने कहा कि बैद्यनाथ राम हमेशा जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके राज्यसभा पहुंचने से झारखंड के हितों की प्रभावी पैरवी होगी।
संगठन के लिए गर्व का विषय : सौरभ श्रीवास्तव
झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने एक जमीनी और संघर्षशील नेता को अवसर देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
संघर्ष और समर्पण की राजनीति को मिला सम्मान : आर्सेन तिर्की
लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने कहा कि बैद्यनाथ राम का पूरा राजनीतिक जीवन जनता की सेवा और संघर्षों के लिए समर्पित रहा है। उनका राज्यसभा जाना जिले के लिए गौरव की बात है।
महिलाओं और युवाओं में उत्साह : रिंकू कच्छप
झामुमो नेत्री रिंकू कच्छप ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से महिलाओं और युवाओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। इससे संगठन और अधिक मजबूत होगा।
पलामू प्रमंडल को मिला सम्मान : मनोज चौधरी
चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बैद्यनाथ राम को राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने पलामू प्रमंडल की जनता की भावनाओं का सम्मान किया है।
सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम : नौशाद आलम
झामुमो जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष नौशाद आलम ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति को मजबूती देने वाला है। बैद्यनाथ राम संसद में झारखंड की आवाज को बुलंद करेंगे।
कार्यकर्ताओं की मेहनत का मिला सम्मान : मनोज यादव
झामुमो कोषाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि बैद्यनाथ राम को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जाना पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप निर्णय है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा।
संगठन को मिलेगी नई ताकत : बिलाषी टोपनो
नगर पंचायत प्रत्याशी बिलाषी टोपनो ने कहा कि बैद्यनाथ राम जैसे अनुभवी और लोकप्रिय नेता को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। यह निर्णय संगठन को नई ताकत देगा और आम जनता का विश्वास पार्टी के प्रति और मजबूत होगा।
संगठन और जनभावनाओं का सम्मान : शमसुल होदा
झामुमो जिला उपाध्यक्ष शमसुल होदा ने कहा कि बैद्यनाथ राम को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जाना पार्टी नेतृत्व का दूरदर्शी निर्णय है। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ राम लंबे समय से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके राज्यसभा पहुंचने से झारखंड, विशेषकर पलामू प्रमंडल की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती के साथ उठेगी। यह निर्णय कार्यकर्ताओं और आम जनता की भावनाओं का सम्मान करने वाला है तथा इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
घोषणा के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय झारखंड की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.