बैजनाथ राम राज्यसभा में झारखंड की आवाज को और मजबूत करेंगे : परवेज आलम

लातेहार : महुआडांड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। जानकारी के अनुसार, बैजनाथ राम सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

फिलहाल झामुमो ने केवल एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। वहीं दूसरी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारने की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। झामुमो के युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बैजनाथ राम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव और जनसेवा का लंबा राजनीतिक सफर राज्यसभा में झारखंड की आवाज को और मजबूत करेगा।
परवेज आलम ने विश्वास व्यक्त किया कि बैजनाथ राम के नेतृत्व में राज्य के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
घोषणा के साथ ही जिले भर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.