युवा समाज सेवी "नौशाद अंसारी बने फरिश्ता" : पलटे ट्रक में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल बचाई तीन जिंदगियां
चंदवा : लुकिया मोड़ से लोहरदगा रोड स्थित चांपी पथ पर लोहे की प्लेट लदा एक ट्रक पलट जाने से चालक और खलासी केबिन में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद आलम तत्काल घटनास्थल पहुंचे और गैस कटर की व्यवस्था कर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।वहीं चंदवा थाना प्रभारी अशोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन को काटकर चालक, खलासी समेत तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।घायल चालक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह राउरकेला से आ रहा था। चांपी घाटी में अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह और अन्य लोग केबिन में फंस गए। घायलों को तत्काल चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू अभियान में मोहम्मद नौशाद आलम, शमशाद आलम, इरशाद, दिलशाद, अंकित, राजेश, आर्यन पांडेय, अभिषेक समेत कई स्थानीय युवाओं ने सराहनीय योगदान दिया। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.