बालूमाथ पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

बालूमाथ : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बंशी यादव के निर्देशानुसार भाजपा बालूमाथ पूर्वी मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष अखलेश भोगता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद मंडल अध्यक्ष अखलेश भोगता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, राजेंद्र साहू, बूथ अध्यक्ष मोहन पांडे, तुलसी प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, निर्मल यादव, विनोद कुमार, कैलाश यादव, केदार यादव, राजदेव यादव एवं पिंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.