8 जून को साई नर्सिंग होम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
चंदवा : स्थानीय साई नर्सिंग होम परिसर में सोमवार, 8 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में नर्सिंग होम के संचालक रोहित कुमार एवं डॉ. सरिता टोप्पो ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साई नर्सिंग होम द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक दायित्व के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और रक्त की कमी से किसी की जान जोखिम में न पड़े।
डॉ. सरिता टोप्पो ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे समय में रक्तदाताओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह एक सुरक्षित और मानवीय सेवा है।नर्सिंग होम प्रबंधन ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में सहभागी बनें और समाज में मानवता एवं सेवा का संदेश फैलाने में अपनी भूमिका निभाएं।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.