मनिका से सुदेश महतो का हुंकार: जनता बदलाव चाहती है, आजसू बनेगी विकल्प"
लातेहार : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के लातेहार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में समाहरणालय गेट के समीप उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इसके बाद मनिका प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार गुप्ता के आवासीय परिसर में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीमा देवी की अध्यक्षता में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नंदन कुमार गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की मौजूदगी ने सम्मेलन को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। इस दौरान कई नए कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने अपने संबोधन में राज्य की हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता, विशेषकर महिलाएं, किसान और युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। सरकार रोजगार, शिक्षा और विकास के मोर्चे पर असफल साबित हुई है।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीमा देवी ने मंईयां सम्मान योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को वास्तविक सशक्तिकरण देने के बजाय भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने महिलाओं से जागरूक रहने और अपने अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया।आजसू के प्रमुख प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई का मजबूत आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल से पलायन, बेरोजगारी और शोषण की समस्या को समाप्त करने के लिए आजसू लगातार संघर्ष कर रही हैकार्यक्रम को केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, उमेश सिंह भोक्ता, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, जिलाध्यक्ष अमित पांडेय समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर उपाध्यक्ष विजेंद्र दास, जिला कोषाध्यक्ष सदाम अंसारी, नगर अध्यक्ष विकास साहू, युवा जिला प्रभारी मुकेश यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, गारू प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिंह, चंदवा से राजा दुबे तथा बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो एवं अन्य अतिथियों को फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.