साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा देने के संकल्प के साथ बनी सशक्त समिति, विनीत कुमार बने जिलाध्यक्ष
लातेहार : अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय करकट के सभागार में जिला इकाई के पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जगतमणि वैद्य ने की, जबकि संचालन अनूप कुमार ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय साहित्य परिषद, लातेहार जिला इकाई का पुनर्गठन एवं संगठन को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल से आए परिषद के पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन विस्तार को लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, प्रदेश मंत्री चंद्रकांत सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा तथा पलामू जिला सचिव विजय शंकर मिश्र की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई जिला समिति का गठन किया गया। गठित नई समिति में विनीत कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं विजय कुमार, ज्योति चौधरी एवं नरेंद्र पांडे को उपाध्यक्ष बनाया गया। जगतमणि वैद्य को सचिव, प्रीति भारती को सहसचिव, ज्ञानेंद्र मिश्रा को संयुक्त सचिव तथा अतुल कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार ठाकुर एवं पवन मेहता का चयन किया गया।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि लातेहार जिले में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की एक सशक्त इकाई का बीजारोपण हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह समिति जिले में साहित्यिक चेतना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी और साहित्यकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगी। बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी साहित्य परिषद की भूमिका, साहित्य के संरक्षण और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में अतुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।जोरदार
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.