बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के समीप हाईवा पलटा, तीन बिजली पोल क्षतिग्रस्त

बालूमाथ : बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एनएच-22 पर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित तीखे मोड़ पर शनिवार देर रात एक कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में हाईवा संख्या (JH 19F 8646) ने सड़क किनारे लगे तीन बिजली पोलों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त हाईवा तुबेद से कोयला लोड कर कुसमाही साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के पास स्थित तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और हाईवा बिजली पोलों को टक्कर मारते हुए पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा में लदा कोयला आसपास के घरों तक जा पहुंचा। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां से महज कुछ कदम की दूरी पर लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बिजली पोल टूटने के कारण प्रखंड कार्यालय के आसपास इलाके की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग द्वारा रविवार देर शाम तक पोल लगाकर बिजली ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.