"छुट्टियों की खुशियां मातम में बदलीं: नानी के घर आया 12 वर्षीय प्रिंस देवनद नदी में डूबा"

चंदवा : थाना पुलिस जांच में जुटी चंदवा। चंदवा थाना क्षेत्र के जमीरा स्थित रोल गांव के समीप देवनद नदी में रविवार दोपहर नहाने के दौरान 12 वर्षीय एक बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान पलामू जिले के उंटारी निवासी महेंद्र रजवार के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रिंस गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अपनी नानी के घर जमीरा आया हुआ था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ देवनद नदी में नहाने गया था।
नहाने के दौरान अचानक प्रिंस गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सीय सहायता मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बालक की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे अकेले न जाने दें तथा विशेष सतर्कता बरतें।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.