पीएम आवास योजना को लेकर ग्राम सभा कल
बालूमाथ : प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं लाभुकों के चयन को लेकर पंचायत भवन बालूमाथ में मंगलवार को सुबह 10 बजे ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। मुखिया नरेश लोहरा ने पंचायत क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड सदस्य, उपमुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत कर्मियों एवं ग्रामीण जनता से ग्राम सभा में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।मुखिया ने बताया कि ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा पंचायत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से समय पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.