इचाक में सेविका चयन पर विवाद, ग्रामीण महिलाओं ने जांच की मांग की
लातेहार : सदर प्रखंड के इचाक गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। गांव की कई महिलाओं ने उपायुक्त को आवेदन देकर चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चयन रद्द कर निष्पक्ष जांच कराने तथा पुनः आमसभा के माध्यम से चयन कराने की मांग की है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 3 जून 2026 को आयोजित चयन प्रक्रिया में तमन्ना खातून का चयन नियमों की अनदेखी कर किया गया। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि तमन्ना खातून लंबे समय से लातेहार के माको क्षेत्र में रह रही हैं और गांव में उनकी नियमित उपस्थिति नहीं रही है। महिलाओं ने यह भी सवाल उठाया कि यदि चयन केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होना था तो आमसभा आयोजित करने का औचित्य क्या था।
वहीं, चयनित अभ्यर्थी तमन्ना बीबी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका चयन आमसभा में पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से योग्यता के आधार पर हुआ है। उन्होंने स्वयं को इचाक गांव की स्थानीय निवासी बताते हुए कहा कि उनके पूर्वज वर्षों से यहां निवास करते आ रहे हैं।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.