पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल

लावालौंग :   प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लावालौंग पंचायत के मदनडीह गांव निवासी मुरारी पांडे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल किया है। वे पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक वर्ष दर्जनों पौधे लगाकर उनकी नियमित देखरेख कर रहे हैं। उनके द्वारा लगाए गए आम, नीम, पीपल के साथ-साथ बेल, अमरूद, कदम, बेर आदि के भी पौधे अब पेड़ों का रूप लेने लगे हैं। कुछ आम और अमरूद के पेड़ों में फल भी आने लगे हैं, जिससे उनकी मेहनत का परिणाम साफ दिखाई दे रहा है।मुरारी पांडे ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए उन्होंने स्वयं पौधारोपण शुरू किया। उन्होंने अपने खेत, घर के आसपास और खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाए। पौधों को बचाने के लिए नियमित रूप से पानी देना, घेराबंदी करना तथा पशुओं से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। लगातार देखरेख के कारण अधिकांश पौधे सुरक्षित बढ़ रहे हैं और गांव का वातावरण हराभरा होता जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार मुरारी पांडे की इस पहल से अन्य लोग भी प्रेरित हो रहे हैं। कई ग्रामीणों ने भी अपने-अपने घरों और खेतों के आसपास पौधे लगाना शुरू कर दिया है। फलदार और छायादार पौधों से भविष्य में गांव को पर्यावरणीय लाभ के साथ-साथ फल भी उपलब्ध होंगे।मुरारी पांडे का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें बड़ा कर सुरक्षित रखना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति साल में कम से कम कुछ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करे, ताकि आने वाले समय में क्षेत्र को हराभरा बनाया जा सके।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.