पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया

लावालौंग :  प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत सर्वेक्षण में शामिल लाभुकों की पात्रता एवं अपात्रता के सत्यापन के लिए सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम सभा में सर्वेक्षण सूची में शामिल लाभुकों का नाम पढ़कर सुनाया जा रहा है तथा भारत सरकार की निर्धारित मार्गदर्शिका के अनुरूप उनकी पात्रता का परीक्षण किया जा रहा है।  विभिन्न पंचायतों में सर्वेक्षित लाभुको की संख्या सैकड़ों में दिखी गई है। लावालौंग, पंचायत,लामटा ,कटिया, हेडुम कोलकोले.सिलदाग  मानधनीया.रिमी.लाभुकों का सत्यापन किया गया।उपस्थित ग्रामीणों द्वारा लाभुकों की वास्तविक स्थिति एवं पात्रता की जांच की जा रही है, जिससे योजना का लाभ केवल वास्तविक एवं योग्य परिवारों तक पहुंच सके। इस प्रक्रिया में पंचायत के जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, एवं संबंधित कर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रखंड प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे ग्राम सभा में उपस्थित होकर पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को प्राप्त हो सके। लाभुक के अपात्र होने के कारण लाभुक के पास पूर्व से पक्का घर नहीं होना चाहिए,लाभुक का दो रूम से अधिक का पक्का घर नहीं होना चाहिए,तीन पहिया या चार पहिया मोटरवाहन नहीं होना चाहिए,कृषि यंत्र या फिर  4 पहिया से बड़ा मोटरवाहन नहीं होना चाहिए, किसान क्रेडिट कार्ड 50000 या इससे ऊपर नहीं होना चाहिए,सरकार से रजिस्टर्ड किसी प्रकार का कृषि उपकरण नहीं होना चाहिए,परिवार का कोई सदस्य 15000 प्रति महीना से अधिक इनकम नहीं होना चाहिए,इनकम टैक्स देने वाला नहीं होना चाहिए 

प्रोफेशनल टैक्स देने वाला परिवार नहीं होना चाहिए,लाभुक के पास अपना 2.5 एकड़ से अधिक कृषि योग्य जमीन नहीं होना चाहिए,लघु के पास पांच एकड़ से अधिक जमीन नहीं होना चाहिए,परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।इसके अतिरिक्त प्रखंड प्रशासन आप सभी से अनुरोध करती है कि आप किसी भी प्रकार के प्रलोभन में या किसी के बहकावे में आकर या बिचोलिया के चक्कर में नहीं पड़ेंगे। किसी प्रकार की भी जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने पंचायत के पंचायत सचिव या प्रखंड मुख्यालय जाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते  हैं।

रिपोर्टर : मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.