आंगनबाड़ी केंद्रों को मिला पंखा
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा गुरुवार को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच पंखा का वितरण किया गया। इस पहल से केंद्रों में आने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए ममता मासूम ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में कुल 219 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 104 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को पंखा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ लाभुकों को भी बेहतर वातावरण मिल सके। पंखा वितरण के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.