विश्व रक्तदाता दिवस पर 15 जून को चकला में रक्तदान शिविर

लातेहार/चंदवा :  विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 15 जून 2026 (सोमवार) को चकला पंचायत में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सीएसआर के तहत हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चकला कोल माइंस के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में चकला पंचायत की मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहेगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को हिंडाल्को, चकला कोल माइंस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

शिविर का आयोजन पंचायत सचिवालय चकला में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा हिंडाल्को कार्यालय, चंदवा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। आयोजन समिति ने लोगों से स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है।

कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।

"आप सभी रक्तदाता के रूप में आगे आएं, रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन की बड़ी उम्मीद बन सकता है।"

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.