लातेहार में किसान और माकपा कार्यकर्ताओं की पदयात्रा 15 को, राज्य सचिव प्रकाश विप्लव होंगे शामिल

लातेहार :  लातेहार में किसानों और माकपा कार्यकर्ताओं की अगामी 15 जून को पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित है।माकपा राज्य कमिटि सदस्य अयुब खान, जिला सचिव रसीद मियां ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि इस पदयात्रा में पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, जिला प्रभारी सुखनाथ लोहरा, राज्य कमिटि सदस्य संजय पासवान भी शामिल होंगे। 

      
नेताओं ने बताया कि टोरी फ्लाई ओवरब्रिज परियोजना की पहले प्राक्कलन  ₹43 करोड़ थी, अब न्यु प्राक्कलन में ₹119,71, 70, 507. 90 करोड़ राशि हो गई।
    
अबतक  करीब छः बार टेंडर निकल चुका है, इसके निर्माण के लिए शुरू में ₹43 करोड़, राशि का आवंटन हुआ, अब न्यु प्राक्कलन में ₹119,71, 70, 507. 90 करोड़ राशि हो गई, इस राशि पर अबतक टेंडर नहीं हुआ है। एक बार टेंडर लेकर संवेदक ने कम राशि होने के कारण छोड़ दिया।
     
केंद्र, राज्य सरकार और NH विभाग की उदासीनता के कारण लोग जाम की पीड़ा झेल रहे हैं।
      
NH 22 पर टोरी जंक्शन का रेलवे क्रॉसिंग है, क्रॉसिंग जाम के कारण नागरिकों को घंटों जाम में फंसकर उन्हें असहनीय पीड़ा झेलना पड़ रहा है, लंबे समय से इस समस्या पर केंद्र सरकार और झारखंड सरकार तथा एनएच विभाग की उपेक्षा के कारण प्रत्येक दिन लाखों लोग परेशान हैं।
     
टोरी  रेलवे क्रॉसिंग 24 घंटे बंद रहती है, हर बार किसी न किसी जिंदगी को खतरे में डालती है यह क्रॉसिंग, एनएच 99 न्यु 22 अस्पताल, थाना, ब्लॉक, शहर को जोड़ती है, हर घंटे लंबा जाम, घंटों बंद गेट और जाम में फंसकर लाचार बनकर किसी दर्द पीड़ा की तरह छटपटाते रहते हैं, जाम में फंसे एम्बुलेंस में बैठे बिमार व्यक्ति की जिंदगी और मौत को तय करती है रेलवे फाटक, घंटों फाटक बंद रहने से बिमार मरीज की मौत फाटक पर ही हो जा रही है, क्रॉसिंग जाम में फंसकर महिलाओं का प्रसव फाटक पर ही हो जाती है समय पर अस्पताल पहुंच नहीं पाते, रेलवे क्रॉसिंग से ही उन्हें कफन ओढ़ाकर घर वापस लेजाना पड़ रहा है, फाटक जाम से कई परिवारों की जिंदगियां खत्म हो चुकी है।
      
रेलवे क्रॉसिंग जाम से 9 जिला रांची, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, चतरा जिला समेत छत्तीसगढ़ और पटना की यात्री बस व छोटी बड़ी गाड़ियां तथा लाखों लोग प्रभावित है।
 देश का एकलौता टोरी जंक्शन है जहां पर रेलवे स्टेशन जाने और स्टेशन से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है।    
इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील लोगों से की गई है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.