कोयला लदा हाईवा ट्रक को मारते हुए दुकान में घुसा, लगभग 2 घंटे सड़क जाम
चंदवा : चंदवा में अहले सुबह 4:00 बजे बालूमाथ की ओर से आ रही 16 चक्का हाइवा ट्रक इंदिरा गांधी चौक के समय पहुंचते ही एक एलपी गाड़ी के साथ एसके सिंगार स्टोर में जा घुसा सीसीटीवी कैमरे में देखने से पता चला कि हाईवा जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या JH-19E-3439 है। उसकी रफ्तार इतना तेज था कि रांची की ओर से आ रही। एलपी ट्रक को इतना जोर टक्कर मार कि एलपी ट्रक की दिशा ही जिधर से आ रही थी। उधर हो गई और हाईवा एक दुकान में जा घुसा और हाईवा कोयला लदा इंदिरा गांधी चौक में ही बिखर गया। कुछ देर के लिए तो आसपास के लोग अपने दुकान में सो रहे लोगों को समझ ही नहीं आया की इतनी तेज आवाज किधर हुई। जब बाहर होटल के लोग निकले तो देखा कि इंदिरा गांधी चौक पर दो गाड़ी आपस में भिड़े हैं और दुकान में घुस गए हैं। उसके बाद तुरंत उसी जगह पर पुलिस तैनात थी जो सीसीटीवी कैमरे में दिखाई पड़ रही है। उसकी मदद से चालक उपचालक को किसी तरह निकाल कर प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रश्न चिन्ह यह है कि इधर तो कोई कोयला डंप करने का कोई साइडिंग नहीं है। तब यह कोयला बालूमाथ से कहां जा रहा था और सूत्रों से जानकारी मिली है कि इधर कोयला अवैध रूप से इट भट्ठे के लिए लोहरदगा की ओर ले जाया जा रहा था वही हाईवा बालूमाथ के नागडा निवासी तुलसी साव का बताया जा रहा है। हाईवा दुर्घटना होने के बाद रांची चतरा मुख्य मार्ग रांची चतरा डाल्टनगंज मार्ग लगभग दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही किसी तरह इधर-उधर करके लोग निकल रहे थे और यह चर्चा का विषय बना हुआ था की कोयला इधर कहां जा रही थी इधर जाने का मतलब यह है कि कोयला अवैध रूप से बेची जा रही थी। वही बालूमाथ से लेकर चंदवा तक आने में कई जगह पर पुलिस की गस्ती लगी उसके बावजूद भी कोयले की तस्करी की जांच नहीं हो रही है और जिले में अवैध कार्य करने वाले लोग लगातार कार्य कर रहे हैं।
क्या कहते हैं चंदवा थाना प्रभारी
इस संबंध में चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सुबह से ही रास्ता क्लियर करने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी जांच चल रही है जांच के बाद ही कोयला अवैध है कि वैध है। कहां जा सकता है फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.