झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग में चंदवा के कुलदीप उरांव का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

चंदवा (लातेहार) : झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग (JKPL) सीजन-2 में लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत जमीर पंचायत के रक्सी गांव निवासी कुलदीप उरांव का चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गढ़वा जिले में 11 से 14 जून तक आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित कबड्डी टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कुलदीप उरांव का चयन तिलका मांझी वॉरियर्स टीम में हुआ है। यह उपलब्धि उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर हासिल की है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने कुलदीप की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुलदीप की उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और वे अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ेंगे।
झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग में कुलदीप उरांव के चयन से चंदवा प्रखंड एवं लातेहार जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.