भाजपा महिला मोर्चा ने लगाई ‘कम तेल की थाली, देश बने खुशहाल’ प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम
लातेहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा कार्यालय, लातेहार में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘कम तेल की थाली, देश बने खुशहाल’ विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह के निर्देशानुसार किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पलामू प्रमंडल प्रभारी श्रीमती रूपा सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खानपान और जागरूक समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रदर्शनी की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, मनिका विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, प्रदेश नेत्री कल्याणी पांडे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रानी कुमारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, भाजपा जिला मंत्री आशा देवी, अंजू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गिरजा, सुकन्या, नीलम, माया, कर्मी, बसंती, कलावती, संध्या पांडे समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पणा सिंह ने किया।
प्रदर्शनी के माध्यम से कम तेल युक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल को जनजागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.