आजसू पार्टी लातेहार जिला कमेटी का पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों की घोषणा
लातेहार : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दिन शनिवार को आजसू पार्टी लातेहार जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने नव-मनोनित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह पुनर्गठन किया गया है।जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नवगठित जिला कमेटी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जिले में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।नव-मनोनित पदाधिकारी में
बिनोद सिंह – महासचिव
संजीव कुमार – प्रवक्ता
सरोज लोहरा – संगठन सचिव
सद्दाम अंसारी – कोषाध्यक्ष
रती वर्मा – सचिव
विकास कुमार – सचिव
विजेंद्र दास – उपाध्यक्ष
पंकज जायसवाल – उपाध्यक्ष
चंचल सिंह – उपाध्यक्ष
अमित लोहरा – मीडिया प्रभारी
आशिष कुमार गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी शामिल है।जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने सभी नव-मनोनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई टीम पूरी निष्ठा के साथ संगठन के सिद्धांतों एवं नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि नई कमेटी के गठन से जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की जनाधार विस्तार की मुहिम को गति मिलेगी। इधर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नव-मनोनित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। नई जिला कमेटी के गठन को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.