जामुन के पेड़ से गिरकर 13 वर्षीय किशोर घायल
बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के फुलसु ग्राम में पेड़ से गिरकर एक 13 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार 13 वर्ष पिता बरतू गंझू ग्राम फुलसु थाना बारियातू निवासी जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.