बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
बालूमाथ : जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लातेहार के तत्वावधान में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए गौतम कुमार एवं आनंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, 200 यूनिट बिजली माफी योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, साइकिल वितरण योजना तथा मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना समेत कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार लाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.