बालूमाथ में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
बालूमाथ : बालूमाथ थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) उमेश सिंह ने की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों के साथ पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर एसडीपीओ उमेश सिंह ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने अफवाहों से बचने, किसी भी तरह की सूचना तत्काल प्रशासन को देने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बैठक में बीडीओ सोमा उरांव,सीआई बासुदेव महतो, थाना प्रभारी अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह, शमीम खान, रवि कुमार,गौतम कुमार, शमशुल खान, श्याम सुंदर यादव, पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव, शबीर अंसारी, कश्मीर अंसारी, नेजाम मियां, आजाद अख्तर, शेख अब्दुल्ला एवं जुनैद अहमद, बालूमाथ से मनान कुरैशी, मो. जुबेर,मो. इकबाल अंसारी, खुर्शीद अंसारी,मो. मुस्ताक अंसारी, हकीम मियां, जैनुल मियां, मो.शमीम, मो. शाकिब सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.