बाईक से गिरकर महिला घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

बालूमाथ- बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ के समीप मंगलवार को बाईक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी एक महिला गिरकर घायल हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संगीता देवी (23 वर्ष), पति विकास यादव, ग्राम चांदली मुरपा निवासी, घर से बालूमाथ आने के क्रम में मोटरसाइकिल के पीछे बैठी थीं। इसी दौरान मुरपा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों एवं परिजनों की सहायता से उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

संवाददाता - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.