घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय बच्ची को विषैले सांप ने डंसा, रेफर

बालूमाथ- एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के हेरहंज थाना अंतर्गत लावागढ़ा गांव में घर के बाहर खेल रही एक 12 वर्षीय बच्ची को विषैले सांप ने डस लिया जिससे वह अचेत हो गई।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अणिमा कुमारी 12 वर्ष पिता रामजी उरांव ग्राम लावागढ़ा थाना हेरहंज निवासी अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उसे डस लिया, जिसके बाद वह अचेत हो गई। परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से बच्ची को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक चंदन कुमार द्वारा प्राथमिक जांच एवं उपचार किया गया। वही बच्ची की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

संवाददाता - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.