धारदार हथियार से वृद्ध पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, मौत

बालूमाथ- बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के चितरपुर ग्राम में मंगलवार की देर शाम लगभग 4:00 बजे एक वृद्ध का अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिगन उरांव 65 वर्ष पिता सोमा उरांव ग्राम चितरपुर थाना बालूमाथ निवासी अपने घर के समीप बरगद पेड़ के पास बैठा हुआ था। जहां अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। गर्दन के समीप गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ईसकी जांच की जा रही है मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा जाएगा। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

संवाददाता - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.